#DUMPY LEVEL #PARTS OF DUMPY LEVEL

 DUMPY LEVEL :-   DUMPY LEVEL के द्वारा धरातल के किन्ही दो बिंदुओं के बिच तल मापन का काम किया जाता है जिससे यह स्पष्ट  होता है की धरातल के किसी अन्य बिंदु के तुलना में कितना ऊँचा अथवा  निचे है। 



  1.  इसकी बनावट अत्याधिक सरल होती है तथा शीघ्र ख़राब होने वाली पुर्जे कम होती है। 


      2. इसका दूरबीन इस प्रकार कसी होती है की उसे क्षैतिज तल में घुमाया जा सकता  है।   


PARTS OF DUMPY LEVEL 

 

i) त्रिपाद स्टैंड               (TRIPOD) 

ii) आधार प्लेट             (BASE PLATE )

iii) समतल अवयव       (LEVELING HEAD)

iv) समतल पेंच             (LEVELING SCREWS)

v) बॉडी क्लेम्प             (BODY CLAMP )

vi) प्रिज्म्य कम्पास       (PRAMASTIC COMPASS )

vii) कम्पास क्लैंप       (COMPASS CLAMP )

viii) बॉडी तेंजेंट पेंच   (BODY TANGENT SCREWS )

ix) दूरबीन                 (TELESCOPE )

x) लेविल नलिका       (LEVEL TUBE ) 




i)त्रिपाद स्टैंड  (TRIPOD STAND )

            लेवल का  त्रिपाद स्टैंड मजबूत लकड़ी सै बना होता है तथा इसकी बनावट थियोडोलाइट के त्रिपाद स्टैंड की तरह  होती है।  इस स्टैंड के ऊपर पर धातु की एक प्लेट  लगी होती है  डम्पी  लेवल की आधार प्लेट को कसकर उपकरण को त्रिपाद स्टैंड को रखते है 




ii)आधार प्लेट (BASE PLATE) 

           डम्पी लेवल के सबसे निचली तिकोनी प्लेट को आधार प्लेट य पाद - पट्ट (foot plate)  कहते है 

इस प्लेट  प्लेट के मध्य में एक  वृत्तकर छिद्र बना  होता है जिसकी चूड़ियों को त्रिपाद शीर्ष की चूड़ियों पर कसा जाता है। 



iii) समतल अवयव (LEVELING HEAD)

             आधार के थोड़ा ऊपर डम्पी लेवल का समतल अवयव होता है।  इस अवयव में आधार प्लेट से मिलते जुलते अकार की दूसरी तिकोनी प्लेट  होती  है। 




iv) समतल पेंच  (LEVELING SCREWS)

           आधार प्लेट तथा समतल अवयव के मध्य में तीन खंचित (milled) पेंच होते है जिन्हे समतल पेंच कहते है। इन पेंचों के द्वारा दूरबीन को समतल स्थापित किया जाता है 




v) बॉडी क्लेम्प    (BODY CLAMP )

      समतल अवयव के ऊपरी भाग में एक पेंच लगा होता है कस देने पर दूरबीन क्षैतिज तल में घूमना बंद कर देती है। इस  पेंच को बॉडी क्लैम्प कहते है। 




vi) प्रिज्म्य कम्पास   (PRAMASTIC COMPASS )

         दण्ड स्टेशनो (staff station) के चुंबकीय दिकमानो को ज्ञात करने के लिए डम्पी लेवल में दूरबीन के निचे एक प्रीमिज्य कम्पास होती है। 




vii) कम्पास क्लैंप  (COMPASS CLAMP )

            प्रिज्य के सामने कम्पास के दूसरी और एक पेंच  लगा होता है  जिसे कम्पास क्लेम्प कहते  है।  कम्पास के आशंकित वृत्त को स्थिर करने के लिए अथवा उसके डोलन को कम करने के लिए इस पेंच का प्रयोग किया जाता है। 




viii) बॉडी तेंजेंट पेंच (BODY TANGENT SCREWS )

            दूरबीन को मन्द गति से घूमने के लिए बॉडी टेंजेंट पेंच को प्रयोग में लाते है स्मरण रहे बॉडी  क्लैम्प को पूरा कस देने के बाद ही यह पेंच कार्य करता है। 





ix) दूरबीन (TELESCOPE )

            डम्पी लेवल की दूरबीन लगभग 37सेमी लम्बी होती है  इसके एक सिरे पर नेत्रिका (EYE PIECE ) तथा दूसरे सिरे पर  ( अभिदृश्यक लेंस (objective LENS) चारो और एक  सूर्य य झांप य शेड (SON  SHADE ) होता है।  






x) लेविल नलिका       (LEVEL TUBE ) 

     दूरबीन के ऊपर दो स्पिरिट लेवल लगे होते है इसमें लम्बी नालिका वाला लेवल संसाधन रेखा के समांतर होता हैः तथा छोटी नलिका वाला लेवल इस  रेखा पर समकोण बनता है े इन लेवल को देखर उपकरण को समतल स्तथापित करते  है 











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement